देश की खबरें | कश्मीर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया, पारा शून्य से नीचे पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के कई इलाकों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जबकि एक दिन पहले हुई ताजा बर्फबारी के बाद घाटी में कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे चला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, एक दिसंबर कश्मीर के कई इलाकों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जबकि एक दिन पहले हुई ताजा बर्फबारी के बाद घाटी में कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे चला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, “घने कोहरे के कारण श्रीनगर और कश्मीर के कुछ अन्य स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से नीचे पहुंच गई।”

अधिकारी ने बताया कि खराब दृश्यता के कारण वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

शनिवार को हुई ताजा बर्फबारी के कारण घाटी में कई स्थानों पर बीती रात तापमान शून्य से नीचे चला गया।

अधिक ऊंचाई पर स्थित श्रीनगर वायु स्टेशन घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां पारा शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारा शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

घाटी के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तथा कुपवाड़ा में न्यूनतम पारा शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

विभाग ने कहा कि दो दिसंबर से दो दिन तक ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि चार से सात दिसंबर तक मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है, जिसके बाद आठ दिसंबर को ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट