देश की खबरें | मध्यप्रदेश के छह जिलों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान नए साल के अवसर पर छह जिलों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है, जबकि तीन जिलों में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

भोपाल, 31 दिसंबर मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान नए साल के अवसर पर छह जिलों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है, जबकि तीन जिलों में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एन पी मेश्राम ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इसके अलावा, प्रदेश के कई भागों में ठंड पड़ने की संभावना भी है क्योंकि कई जिलों में आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में औसतन तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस नौगांव और रीवा में दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान (शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक) प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा, जबकि ग्वालियर जिले में हल्के से मध्यम कोहरा रहा।

मेश्राम ने बताया कि अगले 24 घंटे में (शनिवार सुबह से रविवार सुबह तक) भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर एवं दतिया जिलों में कहीं-कहीं पर मध्यम से घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं पर मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी