देश की खबरें | दिल्ली में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह घने कोहरे की संभावना है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश 18 डिग्री और सात डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह घने कोहरे की संभावना है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश 18 डिग्री और सात डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन में राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के बुलेटिन के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, कम दृश्यता के कारण दिल्ली आने वाली 18 ट्रेन देरी से चलीं।

आईएमडी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर (बुधवार) देर रात साढ़े 12 बजे से सुबह साढ़े छह बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान दृश्यता का स्तर 50 से 100 मीटर के बीच था। हालांकि, अब इसमें सुधार हुआ है और दृश्यता का स्तर 300 मीटर पर पहुंच गया।’’

मौसम विभाग के अनुसार, दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच हो तो बहुत घना कोहरा, 51 से 200 मीटर के बीच घना कोहरा, 201 से 500 मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1,000 मीटर के बीच हल्का कोहरा होता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 318 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 72 फीसदी दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू