देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों में छाया घना कोहरा, 22 ट्रेनें विलंब से चल रहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

शहर के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास पालम वेधशाला में तड़के साढ़े पांच बजे दृश्यता का स्तर 50 मीटर दर्ज किया गया।

भारतीय रेलवे के मुताबिक, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चल रही हैं।

बहुत घना कोहरा तब होता है जब दृश्यता 0 और 50 मीटर के बीच होती है, 51 और 200 मीटर के बीच दृश्यता होने पर घना कोहरा होता है, 201 और 500 मीटर के बीच दृश्यता होने पर मध्यम तथा 501 और 1,000 मीटर के बीच दृश्यता होने पर हल्का कोहरा होता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 347 था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन में कहा गया है कि सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत थी।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ रहने और बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी