देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में घना कोहरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को तीव्र शीतलहर की स्थिति बनी रही और शहीद भगत सिंह नगर जिले के बल्लोवाल सौंखरी में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

चंडीगढ़, 16 जनवरी पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को तीव्र शीतलहर की स्थिति बनी रही और शहीद भगत सिंह नगर जिले के बल्लोवाल सौंखरी में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मोहाली, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब समेत कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा।

पंजाब के अमृतसर में तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना में तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है।

पटियाला का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है।

पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमशः चार, तीन, 3.5 और 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा और शीतलहर चली।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है।

वहीं, हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है।

अंबाला और करनाल में न्यूनतम तापमान 4.4 और 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नारनौल, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: तीन, 3.9 और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी