देश की खबरें | दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, उड़ानों में देरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही और तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस रह गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से लगभग एक डिग्री सेल्सियस कम है।

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर दिल्ली में मंगलवार को सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही और तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस रह गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से लगभग एक डिग्री सेल्सियस कम है।

शहर में सफदरजंग, आनंद विहार और इंडिया गेट जैसे कई इलाकों में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही।

दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में तड़के साढ़े पांच बजे बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। पालम में यह 100 मीटर थी।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर लगभग 30 उड़ानों के संचालन में देरी हुई। इनमें अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं।

कोहरे के कारण 14 ट्रेन के आगमन में भी देरी हुई।

मौसम संबंधी पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

शहर में सोमवार को भी कोहरे की घनी चादर छाई रही थी और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इस बीच, सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 374 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 और 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 और 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 और 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम