देश की खबरें | दिल्ली में घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में धना कोहरा छाया रहा जिसके कारण रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा।

नयी दिल्ली, 16 जनवरी दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में धना कोहरा छाया रहा जिसके कारण रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली या यहां से होकर गुजरने वाली कम से कम 30 ट्रेन देरी से चल रही हैं।

दिल्ली में सोमवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्लीवासियों को मंगलवार सुबह भी भीषण सर्दी का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से चार डिग्री नीचे है।

पालम वेधशाला ने सुबह न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में हल्का सुधार दर्ज किया गया जो सुबह नौ बजे 351 रहा। यह अब भी 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम