देश की खबरें | दिल्ली में घना कोहरा, अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को दिन में धूप खिली रही और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि तड़के घने कोहरे के कारण हवाई और रेल सेवाएं बाधित हुईं।

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर दिल्ली में बुधवार को दिन में धूप खिली रही और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि तड़के घने कोहरे के कारण हवाई और रेल सेवाएं बाधित हुईं।

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को रात और सुबह में राष्ट्रीय राजधानी में ‘घने से बहुत घना’ कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और कई इलाकों में दृश्यता कम रही, जिससे हवाई एवं रेल सेवायें प्रभावित हुयी।

कई यात्रियों ने अपनी नाराज़गी जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

सोनू चौरसिया नामक एक यात्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि उसकी निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जबलपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 12192 आठ घंटे देरी से चल रही है।

एक अन्य यात्री पुनित सचान ने कहा, "ट्रेन संख्या 14252 (श्रमशक्ति एक्सप्रेस) नौ घंटे की देरी से चल रही है, जिससे 6.5 घंटे की यात्रा काफी असुविधा में बदल गई है, खासकर बच्चों वाले यात्रियों के लिए जिनके पास अब पानी भी नहीं है।"

इस बीच, बुधवार शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 380 दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ''अच्छा'', 51 से 100 के बीच ''संतोषजनक'', 101 से 200 के बीच ''मध्यम'', 201 से 300 के बीच ''खराब'', 301 से 400 के बीच ''बेहद खराब'' और 401 से 500 के बीच ''गंभीर'' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी