देश की खबरें | दिल्ली में 25-28 दिसंबर तक घने कोहरे का पूर्वानुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम में सामान्य है।

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम में सामान्य है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है, वहीं सुबह हल्का कोहरा रहा।

आईएमडी ने 25 से 28 दिसंबर तक घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। इसने कहा कि 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक हल्का कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 95 प्रतिशत रही।

सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 417 था जो ‘‘गंभीर’’की श्रेणी में आता है। वहीं 23 दिसंबर को शाम चार बजे एक्यूआई 450 दर्ज किया गया था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम