देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में कई स्थानों पर घना कोहरा, ठंड से राहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में बुधवार की सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा तथा दोनों राज्यों में ठंड की स्थिति बनी रही।

चंडीगढ़, आठ जनवरी पंजाब और हरियाणा में बुधवार की सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा तथा दोनों राज्यों में ठंड की स्थिति बनी रही।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई। उन्होंने बताया कि लुधियाना और पटियाला में दृश्यता क्रमशः केवल 20 मीटर और 10 मीटर थी।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में दृश्यता 80 मीटर थी। हरियाणा के करनाल और अंबाला में भी कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में संगरूर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6.8 डिग्री और पटियाला में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 4.5 डिग्री और गुरदासपुर में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में हिसार में रात में तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 9.3 डिग्री, करनाल में 7.5 डिग्री, नारनौल में 5.0 डिग्री, रोहतक में 7.7 डिग्री, भिवानी में 5.0 डिग्री और सिरसा में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट