देश की खबरें | धोखाधड़ी मामले में अभिनेता विक्रम गोखले को अग्रिम जमानत से इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे की एक अदालत ने एक भूमि बिक्री परियोजना में कथित धोखाधड़ी के एक मामले में अभिनेता विक्रम गोखले द्वारा दायर अग्रिम जमानत की अर्जी मंगलवार को खारिज कर दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 29 सितम्बर पुणे की एक अदालत ने एक भूमि बिक्री परियोजना में कथित धोखाधड़ी के एक मामले में अभिनेता विक्रम गोखले द्वारा दायर अग्रिम जमानत की अर्जी मंगलवार को खारिज कर दी।

गोखले और दो अन्य जयंत म्हालगी और सुजाजा म्हालगी के खिलाफ मामला इस वर्ष मार्च में शहर के पौड़ पुलिस थाने में दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Delhi: दिल्ली में कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में 48 लोगों की मौत.

अभियोजक पुष्कर सापरे ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश माधुरी देशपांडे ने गोखले की अग्रिम जमानत की अर्जी यह कहते हुए खारिज कर दी कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए एक विस्तृत जांच जरूरी है।

म्हालगी ने एक कंपनी, सुजाता फार्म्स शुरू की थी जिसमें गोखले कथित तौर पर चेयरमैन थे। कंपनी ने पुणे जिले की मुलशी तहसील में भूमि भूखंड बेचने के लिए गिरिवन नामक एक परियोजना शुरू की थी।

यह भी पढ़े | Vice President Venkaiah Naidu Corona Positive: देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी.

शिकायतकर्ता जयंत बहीरात ने आरोप लगाया है कि तीनों ने उससे एवं अन्य से 96.99 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

अभियोजन के अनुसार गोखले और अन्य दो ने झूठे ही दावा किया कि वह एक सरकार द्वारा मान्य परियोजना है और भूखंड बहीरात और अन्य को बेच दिये।

उसने कहा कि हालांकि जो वास्तविक भूखंड खरीददारों को हस्तांतरित किये गए वे अलग थे और उनसे छोटे थे जिनका उल्लेख करीब 25 वर्ष पहले बिक्री पत्रों में किया गया था।

गोखले ने अपनी अर्जी में दलील दी कि वह सुजाता फार्म्स के न तो निदेशक हैं और न ही चेयरमैन हैं और वह किसी बिक्री पत्र या दस्तावेज के पक्षकार भी नहीं थे।

उन्होंने कहा कि चूंकि वह एक मराठी-हिंदी फिल्म अभिनेता हैं सुजाता फार्म्स ने उन्हें अनुरोध किया कि वह अपने नाम और सेलीब्रेटी दर्जे का इस्तेमाल कंपनी को परियोजना को बढ़ावा देने के लिए करने दें और उसने 1997 में उन्हें एक छोटे मानदेय की पेशकश की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\