देश की खबरें | दिल्ली में इस साल डेंगू के मामले 7100 से अधिक हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में इस साल डेंगू के मामले बढ़कर 7,100 से अधिक हो गए हैं। इनमें से 5,600 मामले सिर्फ नवंबर में ही दर्ज किए गए हैं। नगर निकाय की सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर दिल्ली में इस साल डेंगू के मामले बढ़कर 7,100 से अधिक हो गए हैं। इनमें से 5,600 मामले सिर्फ नवंबर में ही दर्ज किए गए हैं। नगर निकाय की सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

शहर में 15 नवंबर तक डेंगू के कुल 5,277 मामले दर्ज किए गए थे जो साल 2015 के बाद राष्ट्रीय राजधानी में इस बीमारी के सबसे ज्यादा मामले हैं।

पिछले एक हफ्ते में करीब 1,850 नए मामले आए हैं। बहरहाल किसी और शख्स की मौत नहीं हुई है।

इस बीमारी पर सोमवार को जारी नगर निकाय की रिपोर्ट में बताया गया है कि, इस मौसम में 20 नवंबर तक डेंगू के कुल 7,128 मामले सामने आए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 में डेंगू के 4431 मामले, 2017 में 4726 मामले, 2018 में 2798 मामले, 2019 में 2036 मामले और 2020 में 1072 मामले सामने आए थे।

वर्ष 2015 में शहर में डेंगू का व्यापक प्रकोप था और कुल मामले सिर्फ अक्टूबर में ही 10,600 के पार चले गए थे। यह 1996 के बाद राष्ट्रीय राजधानी में वेक्टर जनित बीमारी का सबसे बुरा दौर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट