देश की खबरें | महिलाओं को 1000 रुपये मानदेय देने की मांग को लेकर आतिशी के आवास के बाहर प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महिला मंच की सदस्यों ने मंगलवार को दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार से शहर की महिलाओं को 1000 रुपये मानदेय देने की उसकी बजट घोषणा को पूरा करने की मांग की।

नयी दिल्ली, 11 जून महिला मंच की सदस्यों ने मंगलवार को दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार से शहर की महिलाओं को 1000 रुपये मानदेय देने की उसकी बजट घोषणा को पूरा करने की मांग की।

मथुरा रोड पर स्थित मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए।

एक प्रदर्शनकारी सफिया फहीम ने कहा, "आप सरकार ने अपने बजट में महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह मानदेय देने की घोषणा की थी। यह कोई चुनावी वादा नहीं था, इसलिए सरकार को अब महिलाओं को यह पैसे देने चाहिए।"

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया गया और किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "कुछ महिलाएं मंत्री आतिशी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही थी। महिलाएं शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहीं थी, जिससे किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है।"

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बार-बार आश्वासन दिया था कि दिल्ली की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

वर्ष 2024-25 के लिए विधानसभा में पेश किए गए अपने बजट में आप सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की वयस्क महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था।

आतिशी ने पहले, पीटीआई- को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए लगी आदर्श आचार संहिता हटने के बाद इस योजना को अधिसूचित किए जाने की संभावना है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि इस साल सितंबर-अक्टूबर तक इस योजना को लागू कर दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी