देश की खबरें | कश्मीर में आतंकवादी हमले के खिलाफ गाजियाबाद में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारत हिंदू महासभा व ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) समेत कई संगठनों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
गाजियाबाद (उप्र), 23 अप्रैल अखिल भारत हिंदू महासभा व ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) समेत कई संगठनों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है।
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता बीके शर्मा 'हनुमान' ने राज नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर (आरडीसी) में प्रदर्शन का नेतृत्व किया, जहां प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका।
उन्होंने हमले की निंदा करते हुए कहा कि भारत के लोग उम्मीद करते हैं कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेगी।
शर्मा ने कहा, "हम उरी और बालाकोट से भी बड़ा जवाब चाहते हैं। धैर्य की भी एक सीमा होती है।"
उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के लिए पर्याप्त मुआवजे की भी मांग की।
एक अलग विरोध प्रदर्शन में, एआईएमआईएम के शहर अध्यक्ष मनमोहन गामा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और आतंकवाद का पुतला फूंका।
गामा ने कहा, "भारत के लोग गुस्से में हैं। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आतंकवाद और पाकिस्तान को कड़ी प्रतिक्रिया देने की मांग करते हैं, जो आतंकवादियों को पनाह देता है।"
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने भी इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और राजनीतिक और धार्मिक नेतृत्व पर तीखा हमला किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि "कायर नेताओं" ने हिंदुओं को कमजोर बना दिया है और हिंसा को बढ़ावा देने के लिए इस्लामी शिक्षाओं को दोषी ठहराया है ।
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने भी हमले की निंदा की और इसे अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों में डर पैदा करने का प्रयास बताया।
गुर्जर ने कहा, "यह हमला यात्रा के मार्ग के पास हुआ। पूरा देश शोक में है और पीड़ित परिवारों के साथ एकजुट है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)