देश की खबरें | सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर आप नेताओं-कार्यकर्ताओं का चंडीगढ़ में प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

चंडीगढ़, 27 फरवरी आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी आप कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने साथ ही यह आरोप भी लगाया कि भाजपा की सरकार अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

सीबीआई अधिकारियों ने 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार को सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। यह नीति अब रद्द की जा चुकी है।

विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर चंडीगढ़ में भारी पुलिस तैनाती की गई थी। संवाददाताओं से बात करते हुए, पंजाब के मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने सिसोदिया की गिरफ्तारी के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र को आड़े हाथ लिया।

राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन के मंत्री जिम्पा ने कहा, ‘‘वे (भाजपा) केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। जो कुछ भी हो रहा है, वह आपातकाल के दौरान भी नहीं देखा गया था।’’

प्रदर्शनकारी आप नेताओं ने आरोप लगाया कि आप को कल्याणकारी कार्यक्रमों को पूरा करने से रोकना भाजपा का ‘‘एजेंडा’’ है क्योंकि वह आप और उसके नेता अरविंद केजरीवाल की ‘‘बढ़ती लोकप्रियता’’ से ‘‘घबरायी’’ हुई है।

प्रदर्शनकारियों ने सिसोदिया की तस्वीर के साथ तख्तियां ले रखी थीं जिस पर लिखा था ‘‘शिक्षा मंत्री तुझे सलाम।’’ प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के खिलाफ नारे भी लगाए।

रविवार को, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिसोदिया की गिरफ्तारी पर केंद्र को आड़े हाथ लिया था और कहा था कि आप नेता केंद्र द्वारा सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जैसी एजेंसियों के कथित दुरुपयोग से डरते नहीं हैं और बिना किसी डर के लोगों की सेवा करते रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट