देश की खबरें | पैगंबर मोहम्मद के बारे में 'ईशनिंदा' वाली टिप्पणी के खिलाफ जम्मू और राजौरी में प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू और राजौरी जिलों में शनिवार को सैकड़ों लोगों ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए एक हिंदुत्ववादी महंत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर अलग-अलग विरोध रैलियां निकालीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, पांच अक्टूबर जम्मू और राजौरी जिलों में शनिवार को सैकड़ों लोगों ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए एक हिंदुत्ववादी महंत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर अलग-अलग विरोध रैलियां निकालीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न मुस्लिम संगठनों द्वारा आयोजित रैलियां और अन्य समुदायों के सदस्यों द्वारा एकजुटता दिखाते हुए जम्मू और राजौरी जिले के भटिंडी इलाके में शांतिपूर्ण तरीके से रैलियां निकाली गईं।

प्रदर्शनकारियों ने अपने विवादित बयान से मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए पुजारी यति नरसिंहानंद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में पहले से ही प्राथमिकी दर्ज है।

सिखों सहित अन्य समुदायों के सदस्य भटिंडी में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और कहा कि देश में शांति एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए सरकार को नरसिंहानंद जैसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष आर के कलसोत्रा ​​ने कहा, "हम इस प्रदर्शन में शामिल होकर 'ईशनिंदा' वाली टिप्पणियों के खिलाफ अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं, जिनसे देश में शांति भंग हो सकती है। सरकार को देश के कानून के अनुसार अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।"

एक अन्य प्रतिभागी जसबीर सिंह ने कहा कि सिख समुदाय घृणा फैलाने वाले की टिप्पणी की कड़ी निंदा करता है, जिसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "हम लोगों से सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\