विदेश की खबरें | थाईलैंड के प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बैंकॉक में प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कंबोडिया के साथ 28 मई को हुए सीमा विवाद में सशस्त्र टकराव के बाद पैतोंगतार्न के प्रति असंतोष बढ़ गया है। कंबोडिया के एक सैनिक की विवादग्रस्त क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कंबोडिया के साथ 28 मई को हुए सीमा विवाद में सशस्त्र टकराव के बाद पैतोंगतार्न के प्रति असंतोष बढ़ गया है। कंबोडिया के एक सैनिक की विवादग्रस्त क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी।

इस मामले से निपटने के शिनावात्रा के तौर तरीकों पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में थाईलैंड में जांच शुरू हो गई है जिसके परिणामस्वरूप शिनावात्रा को पद से हटाया जा सकता है।

दरअसल शिनावात्रा की क्षेत्रीय सेना कमांडर के प्रति टिप्पणियां और सीमा पर तनाव कम करने के लिए कंबोडियाई सीनेट के अध्यक्ष हुन सेन की कथित खुशामद के प्रयासों को लेकर लोगों में रोष है।

प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय ध्वज और बैनर थामे हुए थे और वे मध्य बैंकॉक में विजय स्मारक के आसपास की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रवादी भावना से ओतप्रोत गीत गाए और नारे लगाए।

सूरत थानी प्रांत के 47 वर्षीय गाइड तचाकोर्न श्रीसुवान ने कहा कि वह लीक बातचीत के मद्देनजर शिनावात्रा के इस्तीफे की मांग करने के लिए बैंकॉक पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास कभी भी ऐसा कमजोर प्रधानमंत्री नहीं रहा। हम किसी पर आक्रमण नहीं करना चाहते, लेकिन हम यह कहना चाहते हैं कि हम थाई नागरिक हैं और हम थाईलैंड की संप्रभुता की रक्षा करना चाहते हैं।’’

विरोध प्रदर्शन में शामिल कई लोग ‘येलो शर्ट्स’ के नाम से मशहूर उस समूह के जाने-पहचाने चेहरे हैं जिनके कपड़ों का रंग थाई राजशाही के प्रति निष्ठा दर्शाता है।

यह समूह शिनावात्रा के पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा का प्रमुख विरोधी रहा है। थाकसिन शिनावात्रा के भी हुन सेन से करीबी संबंध रहे हैं।

हुन सेन ने शनिवार को अपने देश की भूमि को विदेशी आक्रमणकारियों से बचाने की शपथ ली और कहा कि थाई सेना की कार्रवाई कंबोडिया की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का गंभीर उल्लंघन है। हालांकि उनका देश सीमा मुद्दे को सुलझाने के लिए सद्भावनापूर्ण प्रयास कर रहा है।

दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय विवादों का एक लंबा इतिहास है।

वहीं शिनावात्रा ने अपने बचाव में कहा, ‘‘ फोन कॉल से यह स्पष्ट हो गया कि मुझे इससे कोई लाभ नहीं मिलना था और मैंने देश को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।’’

एपी शोभना अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\