देश की खबरें | नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार, गरीबों का पैसा लेकर अमीरों की तिजोरी भरी गई : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने 2016 में की गई नोटबंदी से जुड़े केंद्र के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि ‘यह दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार’ है।

लखनऊ, 11 नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने 2016 में की गई नोटबंदी से जुड़े केंद्र के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि ‘यह दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार’ है।

उन्होंने यहां सपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘(केंद्र की) भाजपा सरकार द्वारा की गई नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। देश में जो धोखाधड़ी और 15 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, उसी की भरपाई के लिए केंद्र ने सोची समझी रणनीति के तहत नोटबंदी का फैसला लिया था।''

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी। इसके तहत, 500 रुपये और 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था।

अखिलेश ने दावा किया कि नोटबंदी के दौरान ''सरकार ने जनता का सारा पैसा बैंकों में जमा करा दिया। गरीबों का पैसा लेकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया।''

उन्होंने कहा,''प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार और आतंकवाद खत्म हो जाएगा। महंगाई कम होगी, लेकिन उनका दावा झूठा साबित हुआ। नोटबंदी के बाद भी न भ्रष्टाचार कम हुआ, न महंगाई रुकी और ना ही आतंकवाद खत्म हुआ। आज देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है।''

सपा प्रमुख ने कहा,''आंकड़ों के अनुसार, आज भी देश में 33 लाख करोड़ रुपये नकद राशि बाजार में है। आज भी ज्यादातर लोग डिजिटल के बजाय नकद ही लेन-देन कर रहे हैं। जमीन और प्रमुख वस्तुओं की खरीददारी नकद की जा रही है। सभी ने देखा कि जमीन की रजिस्ट्री और खरीद में बड़े पैमाने पर नकद रकम का लेन-देन हुआ और भ्रष्टाचार हुआ।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘अयोध्या में जो जमीन की रजिस्ट्री हुई, उनमें भाजपा के लोग शामिल रहे।''

अखिलेश ने ‘डायल 112 रिस्पॉंस सिस्टम’ में कार्यरत महिला कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के पहले ही दिन ‘‘हम इस मुद्दे को उठाएंगे। हमारा पहला सवाल यह होगा कि भाजपा ने डायल 112 को क्यों बर्बाद कर दिया?’’

उन्होंने आरोप लगाया कि ''भाजपा सरकार इमोशनलेस (भावना शून्य), हार्टलेस (संवेदनहीन) और विजनलेस (कोई दृष्टि नहीं) है। वह गरीबी का फायदा उठा रही है। डायल 112 में कार्यरत महिलाओं को नौकरी से निकालने की धमकी दे रही है। त्योहार के दिन बहन-बेटियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।''

‘डायल-112’ में काम करने वाली महिलाओं के प्रदर्शन के बारे में सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ''2022 के उप्र विधानसभा चुनाव के दौरान, भाजपा ने वादा किया था कि वह इन महिलाओं का वेतन 3,000 रुपये बढ़ाएगी, लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\