जरुरी जानकारी | गोवा में खनन कार्य फिर शुरू करने की मांग, जीसीसीआई ने मोदी को पत्र लिखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गोवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जीसीसीआई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य में स्थायी खनन को फिर से शुरू करने की गुहार लगाई है।

नयी दिल्ली, 20 जनवरी गोवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जीसीसीआई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य में स्थायी खनन को फिर से शुरू करने की गुहार लगाई है।

जीसीसीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि खनन कार्यों के बंद होने से राज्य की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

उच्चतम न्यायालय द्वारा 88 खनन पट्टों को रद्द करने के बाद मार्च, 2018 में गोवा में खनन कार्य पर रोक लगा दी थी।

जीसीसीआई ने मोदी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘खनन कार्यों के निरंतर ठप रहने से गोवा की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को देखते हुए खनन को फिर से शुरू करने की आवश्यकता है।’’

उसने कहा, ‘‘खनन कार्यों के बंद रहने से उद्योग पर निर्भर एक बड़ी आबादी के समेत राज्य के राजस्व पर नकरात्मक प्रभाव पड़ा है।’’

जीसीसीआई ने शीर्ष न्यायालय द्वारा तय किए गए दिशानिर्देशों के तहत मौजूदा पट्टाधारकों को पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ, विनियमित और पारदर्शी खनन संचालन की अनुमति देने की वकालत की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा