देश की खबरें | मंदिर की नियुक्तियों में जाति के आधार पर चयन की तंत्रियों की मांग अस्वीकार्य: केडीआरबी अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल देवस्वोम भर्ती बोर्ड (केडीआरबी) के अध्यक्ष के बी मोहनदास ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रसिद्ध कूडलमाणिक्यम मंदिर में ‘कझाकम’ (मंदिर अनुष्ठान कर्मी) की नियुक्तियों के संबंध में ‘तंत्रियों’ (मुख्य पुजारियों) द्वारा जातिगत वरीयता की मांग को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

त्रिशूर (केरल), 10 अप्रैल केरल देवस्वोम भर्ती बोर्ड (केडीआरबी) के अध्यक्ष के बी मोहनदास ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रसिद्ध कूडलमाणिक्यम मंदिर में ‘कझाकम’ (मंदिर अनुष्ठान कर्मी) की नियुक्तियों के संबंध में ‘तंत्रियों’ (मुख्य पुजारियों) द्वारा जातिगत वरीयता की मांग को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

मोहनदास ने कहा कि केवल कानून द्वारा अनिवार्य सामुदायिक आरक्षण ही लागू किया जाएगा।

मंदिर के एक कर्मी के इस्तीफे की पृष्ठभूमि में उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इस्तीफा देने वाले कर्मचारी की नियुक्ति खुली श्रेणी के तहत की गई थी और अगली नियुक्ति सामुदायिक आरक्षण श्रेणी के तहत होगी।

देवस्वोम भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष की प्रतिक्रिया इन खबरों के मद्देनजर आई है कि बोर्ड ने मंदिर के ‘कझाकम’ के इस्तीफे के बाद अगली नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मोहनदास ने कहा, ‘‘देवस्वोम बोर्ड को नियुक्ति आदेश तुरंत जारी करना चाहिए और इसमें किसी भी देरी का कोई कारण नहीं है।’’

इससे पहले, देवस्वोम भर्ती बोर्ड द्वारा ‘कझाकम’ के कार्यों के लिए नियुक्त किए गए एझावा समुदाय के सदस्य बालू ने पिछले सप्ताह देवस्वोम प्रशासक को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

उन्होंने जातिगत भेदभाव के आरोपों के बाद व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था।

‘कझाकम’ मंदिर में पदानुक्रम के साथ एक विशिष्ट समूह को संदर्भित करता है जिसे माला तैयार करने और अन्य रस्में अदा करने का काम सौंपा जाता है।

मंदिर की नौकरी से एझावा समुदाय के व्यक्ति के इस्तीफे ने एक बार फिर राज्य में, खासकर मंदिरों में मौजूद कथित जातिगत भेदभाव के मुद्दे को सामने ला दिया है।

हालांकि, सूत्रों ने कहा कि अगली नियुक्ति भी एझावा समुदाय से की गई है।

मोहनदास ने कहा कि प्रशासक ने देवस्वोम प्रशासनिक समिति को सूचित किए बिना ही बालू का तबादला कर उन्हें कार्यालय के काम के लिए नियुक्त कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट