जरुरी जानकारी | भारतीय परिधानों की मांग मजबूत, निर्यात और बढ़ेगा : एईसीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आने वाले महीनों में मजबूत मांग रहने और ऑर्डर बुक भरी होने से परिधानों के निर्यात को तगड़ा समर्थन मिलने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, चार जनवरी आने वाले महीनों में मजबूत मांग रहने और ऑर्डर बुक भरी होने से परिधानों के निर्यात को तगड़ा समर्थन मिलने की उम्मीद है।

परिधान निर्यात संवर्द्धन परिषद (एईपीसी) के प्रमुख ए शक्तिवेल ने मंगलवार को कहा कि दुनियाभर के खरीदारों और ब्रांडों से भारतीय परिधान विनिर्माताओं को मिलने वाले ऑर्डर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके साथ मांग मजबूती होने से भी भारतीय परिधान निर्यात के आने वाले महीनों में ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।

रेडिमेड वस्त्रों का निर्यात दिसंबर, 2021 में 22 फीसदी बढ़कर 1.46 अरब डॉलर रहा, जबकि दिसंबर, 2020 में यह 1.20 अरब डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों यानी अप्रैल-दिसंबर, 2021 में कुल परिधान निर्यात 11.13 अरब डॉलर हो गया।

शक्तिवेल ने कहा, ‘‘भारतीय परिधान क्षेत्र ने जबर्दस्त वापसी की है। महामारी की दूसरी लहर के दौरान लगी कई पाबंदियों के बावजूद इसका प्रदर्शन अच्छा रहा है। परिधान निर्यातकों ने तमाम चुनौतियों के बावजूद बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।’’

उन्होंने कहा कि उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना और पीएम-मित्र योजनाएं कपड़ा एवं परिधान क्षेत्रों में भारत को अपनी वैश्विक नेतृत्व वाली स्थिति दोबारा हासिल करने में मददगार बनेंगी।

इसके अलावा अमेरिका, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात के साथ व्यापार समझौतों का त्वरित क्रियान्वयन होने से भारतीय परिधान क्षेत्र और भी अधिक आकर्षक हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan 1st T20I Stats And Preview: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होगी रोमांचक टक्कर, आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड