जरुरी जानकारी | डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स, तमिलनाडु सरकार कृष्णागिरी में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली और ऊर्जा प्रबंधन कंपनी डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने तमिलनाडु में तकनीकी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए तमिलनाडु कौशल विकास निगम (टीएनएसडीसी) के साथ साझेदारी की है।

चेन्नई, चार जुलाई बिजली और ऊर्जा प्रबंधन कंपनी डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने तमिलनाडु में तकनीकी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए तमिलनाडु कौशल विकास निगम (टीएनएसडीसी) के साथ साझेदारी की है।

कृष्णागिरी जिले में स्थापित होने वाला प्रस्तावित केंद्र इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण, औद्योगिक स्वचालन, रोबोटिक्स और प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर (पीएलसी) प्रोग्रामिंग सहित अन्य क्षेत्रों में उन्नत प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने पर टिप्पणी करते हुए, डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के अध्यक्ष बेंजामिन लिन ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे भारत वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है, कुशल प्रतिभाएं मुख्य अंतर पैदा करेंगी। यह उत्कृष्टता केंद्र शिक्षा, उद्योग और नवोन्मेष को एक साथ लाकर समावेशी प्रगति के लिए डेल्टा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

यह केंद्र वैश्विक प्रमाणन मानकों के अनुरूप तीन से छह महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करेगा।

लिन ने कहा, ‘‘हम टीएनएसडीसी के दृष्टिकोण के लिए उनके आभारी हैं तथा इस तरह की और अधिक परिवर्तनकारी परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए तत्पर हैं।’’

यह केंद्र रोजगार और विविधता पर भी ध्यान केंद्रित करेगा, जिसमें सुनिश्चित नियोजन (प्लेसमेंट) सहायता तथा महिलाओं और आर्थिक रूप से वंचित युवाओं का समर्पित समावेश शामिल होगा।

डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के प्रबंध निदेशक निरंजन नायक ने कहा कि कंपनी को भविष्य के लिए तैयार कुशल कार्यबल बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ साझेदारी करने पर गर्व है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड