देश की खबरें | दिल्ली के तापमान में गिरावट जारी, तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस,घना कोहरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह भी कड़ाके की ठंड जारी रही, इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सर्दी का सबसे कम तापमान है।

नयी दिल्ली, 14 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह भी कड़ाके की ठंड जारी रही, इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सर्दी का सबसे कम तापमान है।

कई हिस्सों में घना कोहरा देखा गया। मौसम अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री कम दर्ज किया गया।

आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिन तक बहुत घने कोहरे और शीत लहर की स्थिति की संभावना जताई है। आईएमडी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में 20 जनवरी तक घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

भारतीय रेलवे ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी और कई अन्य राज्यों में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेन एक से छह घंटे की देरी से चलीं।

मौसम कार्यालय के अनुसार, "बहुत घना" कोहरा तब होता है जब दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच होती है, 51 से 200 मीटर के बीच "घना", 201 से 500 मीटर के बीच "मध्यम" और 501 से 1,000 मीटर के बीच "कम" होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम