देश की खबरें | दीवाली की खरीदारी और तोहफों के लेन-देन से थमी दिल्ली की रफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. धनतेरस, दीवाली से पहले खरीदारी करने और एक-दूसरे को तोहफे देने निकले लोगों के कारण शुक्रवार को दिल्ली की रफ्तार थम सी गई।

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर धनतेरस, दीवाली से पहले खरीदारी करने और एक-दूसरे को तोहफे देने निकले लोगों के कारण शुक्रवार को दिल्ली की रफ्तार थम सी गई।

पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों से यातायात जाम को लेकर उनके पास 40 से ज्यादा फोन कॉल आए।

एक अधिकारी ने बताया कि धौला कुआं, खजूरी खास, रघुबीर नगर, नारायणा फ्लाईओेवर, मंगोलपुरी, पालम, द्वारका, कंझावला, कराला से फोन आए।

सरोजनी नगर से मध्य दिल्ली की ओर जा रही साक्षी महाजन का कहना है, ‘‘गाडियां कछुए की गति से सरक रही हैं। सड़कों पर बहुत जाम है। मुझे मध्य दिल्ली में गंतव्य पर पहुंचने में एक घंटा लगा।’’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सरहौल सीमा पर दूर तक जाम देखा जा सकता है। यहां तक कि एक एम्बुलेंस भी जाम में फंसी थी।

यात्रियों ने शहर में यातायात की इस समस्या के बारे में ट्विटर पर भी बताया।

एक यात्री ने लिखा कि चांदकी राम अखाड़ा से मजनूं का टीला तक बहुत जाम है।

अलीपुर, दिल्ली गेट लाल बत्ती, आईटीओे, कोहाट एन्क्लेव, प्रशांत विहार, जसोला, कालिंदी कुंज में भी जाम लगा था। रोहिणी पश्चिम बाजार और नरेला में भी जाम था।

यातायात की हालत को देखते हुए विस्तारा एयरलाइन ने अपने ग्राहकों को घर से जल्दी निकलने की सलाह दी ताकि उन्हें परेशानी ना हो।

अर्पणा मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now