खेल की खबरें | दिल्ली की लगातार दूसरी जीत, आंध्र को छह विकेट से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली ने बुधवार को यहां आंध्र प्रदेश को छह विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्राफी एलीट ग्रुप ई मैच में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

मुंबई, 13 जनवरी दिल्ली ने बुधवार को यहां आंध्र प्रदेश को छह विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्राफी एलीट ग्रुप ई मैच में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये मैच में आंध्र की टीम पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नौ विकेट पर 124 रन ही बना पायी। उसकी तरफ से अश्विन हेब्बर ने सर्वाधिक 32 रन बनाये।

दिल्ली की तरफ से बायें हाथ के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान ने 33 रन देकर तीन विकेट लिये। इशांत शर्मा ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट हासिल किये। उनके अलावा सिमरजीत सिंह और ललित यादव ने भी दो – दो विकेट लिये।

दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जल्द ही उसका स्कोर दो विकेट पर 10 रन हो गया। पवेलियन लौटने वाले बल्लेबाजों में कप्तान शिखर धवन (पांच) और उनके सलामी जोड़ीदार हितेन दलाल (चार) शामिल थे।

इसके बाद नितीश राणा (27) और अनुज रावत (32) ने तीसरे विकेट के लिये 52 रन की साझेदारी की। इन दोनों के आउट होने के बाद हिम्मत सिंह (नाबाद 32) और ललित यादव (नाबाद 20) टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

दिल्ली ने अपने पहले मैच में मुंबई को हराया था।

ग्रुप ई के एक अन्य मैच में हरियाणा ने हिमांशु राणा के 58 और शिवम चौहान के 45 रन की मदद से पुदुच्चेरी को छह विकेट से पराजित किया।

पुदुच्चेरी ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने पर शेल्डन जैकसन के 82 रन की मदद से चार विकेट पर 148 रन बनाये। हरियाणा ने 19 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी