दिल्ली के निजी अस्पताल का दावा, प्लाजमा पद्धति से कोविड-19 मरीज का सफलतापूर्वक किया इलाज

साकेत स्थित मैक्स अस्पताल की विज्ञप्ति के मुताबिक, 49 वर्षीय व्यक्ति के चार अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। उसकी हालत लगातार खराब हो रही थी और आठ अप्रैल को मरीज को वेंटिलेटर पर रखना पड़ा।

जमात

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल दिल्ली के एक निजी अस्पताल ने दावा किया कि उसके यहां भर्ती कोविड-19 मरीज का प्लाजमा पद्धति से सफल इलाज किया गया और उसके पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे रविवार को छुट्टी भी दे दी गई।

साकेत स्थित मैक्स अस्पताल की विज्ञप्ति के मुताबिक, 49 वर्षीय व्यक्ति के चार अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। उसकी हालत लगातार खराब हो रही थी और आठ अप्रैल को मरीज को वेंटिलेटर पर रखना पड़ा।

अस्पताल के मुताबिक, जब मरीज में सुधार के संकेत नहीं मिले तब परिवार ने प्रशासन से प्लाजमा पद्धति से इलाज करने का अनुरोध किया और प्लाजमा के लिए एक दानकर्ता तक की व्यवस्था की।

विज्ञप्ति के मुताबिक, मरीज को 14 अप्रैल की रात प्लाजमा पद्धति से इलाज किया गया और चौथे दिन हालत में सुधार होने के बाद वेंटिलेटर से हटा दिया गया। हालांकि ऑक्सीजन देना जारी रखा गया।

अस्पताल के मुताबिक , 24 घंटे में मरीज की दो बार जांच की गई और सोमवार को मरीज की कोरोना रिपोर्ट दूसरी बार निगेटिव आई।

विज्ञप्ति के अनुसार, पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उसे अगले दो सप्ताह घर में ही रहने की सलाह दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट