देश की खबरें | दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इस मौसम का सबसे कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली का न्यूनतम तापमान बुधवार को 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम में अभी तक सबसे कम है। वहीं हिमालय से उठने वाली सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। सरकारी एजेंसियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर दिल्ली का न्यूनतम तापमान बुधवार को 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम में अभी तक सबसे कम है। वहीं हिमालय से उठने वाली सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। सरकारी एजेंसियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पारे में गिरावट और हरियाणा एवं पंजाब में पराली जलाने में वृद्धि की वजह से दिल्ली में वायु गुणवत्ता बुधवार को ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। एजेंसियों ने कहा कि इसके बृहस्पतिवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सफदरजंग वेशधाला में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के एक पूर्वानुमान में कहा गया है कि एक नवंबर तक न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार को 232 रहा। मंगलवार को यह 139, सोमवार को 82 और रविवार को 160 थी।

उल्लेखनीय है कि एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ के अनुसार बृहस्पतिवार तक राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच जाएगी।

इसने कहा कि अगले तीन दिनों में उत्तर भारत में खेतों में पराली जलाये जाने से दिल्ली का पीएम 2.5 प्रदूषण स्तर बढ़ जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान