देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़ा, 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम है।

नयी दिल्ली, एक फरवरी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि रविवार सुबह दिल्ली में शीतलहर चली थी तथा न्यूनतम तापमान गिरकर 3.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

मैदानी इलाकों में ठंडी एवं शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी यहां शीतलहर चली थी।

मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस से कम होने पर शीत लहर की घोषणा की जाती है। वहीं, जब तापमान दो डिग्री सेल्यिसय या उससे भी कम हो जाए तो भीषण शीत लहर घोषित की जाती है।

विभाग ने बताया कि नए बन रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विभाग ने बताया कि रविवार को जनवरी में सातवां दिन था, जब शीतलहर चली। 2008 के बाद से जनवरी के महीने में शीतलहर के दिनों की यह सर्वाधिक संख्या है।

क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 2008 में जनवरी में 12 दिन शीतलहर चली थी। 2019 तथा 2020 में जनवरी में एक-एक दिन शीतलहर चली थी। जनवरी 2013 में छह दिन शीतलहर चली थी।

नववर्ष के पहले दिन यहां का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो बीते 15 वर्ष में सबसे कम था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड