देश की खबरें | दिल्ली की कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘गंभीर’: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति ‘गंभीर’ है और इस क्रम में उन्होंने हाल ही में आठ साल की बच्ची की हत्या और एक किशोर को चाकू घोंपने की घटना का जिक्र किया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति ‘गंभीर’ है और इस क्रम में उन्होंने हाल ही में आठ साल की बच्ची की हत्या और एक किशोर को चाकू घोंपने की घटना का जिक्र किया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खिचड़ीपुर में मृतक बच्ची के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि इस मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में होगी और दोषियों को मौत की सजा दिलाने के लिए सबसे अच्छे वकीलों की सेवा ली जाएगी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘खिचड़ीपुर में आठ साल की बच्ची की हत्या और कालकाजी में 17 साल के किशोर पर हमला की घटनाओं से मैं काफी चिंतित हूं। दिल्ली की कानून और व्यवस्था की स्थिति गंभीर है, मैं गृह मंत्री और उपराज्यपाल से अपील करता हूं कि स्थिति को देखते हुए उचित कार्रवाई करें।’’

बच्चही का खिचड़ीपुर से अपहरण कर लिया गया था। उसके माता-पिता ने कल्याणपुरी थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस ने कहा कि बच्ची का शव शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मोदीनगर से बरामद किया गया। इस घटना के सिलसिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली के खिचड़ीपुर की बच्ची की हत्या से दुखी हूं। पीड़ित परिवार से मिला और फास्ट ट्रैक अदालत में मामले की सुनवाई का आश्वासन दिया। हत्यारों को मौत की सजा दिलाने देने के लिए सबसे अच्छे वकीलों की सेवा ली जाएगी।’’

एक अन्य घटना में 17 वर्षीय एक किशोर की पिटाई की गई और उसे चाकू घोंप दिया। घायल किशोर ने तीन लोगों का विरोध किया था जो उसकी बहन को परेशान कर रहे थे।

पुलिस ने कहा कि घायल लड़के को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। लड़के की हालत में सुधार हो रहा है।

कालकाजी से विधायक आतिशी ने किशोर के परिवार वालों से मुलाकात की। विधायक ने दक्षिण-पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त से भी बात की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड