देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’, अधिकत्तम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सोमवार को मामूली सुधार देखा गया, जबकि अधिकत्तम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है।

नयी दिल्ली, छह नवंबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सोमवार को मामूली सुधार देखा गया, जबकि अधिकत्तम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है।

इसके अलावा न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है।

दिल्ली में सोमवार को वायु प्रदूषण का स्तर सुरक्षित मानकों से सात से आठ गुना अधिक दर्ज किया गया। राज्य सरकार ने दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता के स्तर में और अधिक गिरावट की आशंका को देखते हुए चार साल बाद अपनी सम-विषम वाहन योजना फिर से लागू करने की घोषणा की है।

शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)सोमवार को 421 दर्ज किया गया, जिसमें रविवार के 454 से मामूली सुधार है, जबकि शहर में लगातार सातवें दिन भी जहरीली धुंध छाई रही।

वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, दिन के समय कुछ घंटों के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा से चार से छह किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली। मंगलवार से बृहस्पतिवार तक वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने के आसार हैं।

शहर में सोमवार को सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 35 से 98 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय के मंगलवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब', 401 से 450 के बीच 'गंभीर' तथा 450 के बाद 'अति गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी