देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में प्रतिकूल मौसमी दशाओं के कारण हवा की गुणवत्ता गिरकर बुधवार को ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गयी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह जनवरी दिल्ली में प्रतिकूल मौसमी दशाओं के कारण हवा की गुणवत्ता गिरकर बुधवार को ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गयी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 226 रहा। मंगलवार को यह सूचकांक 140 और सोमवार को 151 दर्ज किया गया था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 100 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि बारिश और तेज हवाओं के कारण सोमवार और मंगलवार को शहर की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही ।

उन्होंने कहा, हालांकि, बुधवार को हवा की रफ्तार धीमी रही और वायु में नमी ने प्रदूषकों को भारी बना दिया ।

बुधवार को हवा की अधिकतम रफ्तार 8 किमी प्रति घंटा रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\