देश की खबरें | दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 30 नवंबर दिल्ली में शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रति घंटे आंकड़े उपलब्ध कराने वाले ‘समीर ऐप’ के अनुसार, सुबह नौ बजे के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 351 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने का पूर्वानुमान जताया है। इसने बताया कि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इस साल नवंबर पिछले पांच साल में सबसे गर्म रहा। पूरे माह दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा।

नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो लंबी अवधि के औसत तापमान 13 डिग्री से लगभग दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इसी तरह, औसत अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो लंबी अवधि के औसत तापमान से 1.1 डिग्री अधिक है। ऐसे में 2019 के बाद से इस साल नवंबर सबसे गर्म रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट