देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

नयी दिल्ली, छह नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह साढ़े 10 बजे 331 दर्ज किया गया।

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत थी।

आईएमडी ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम यानी 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर