देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में, अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को लगातार दूसरे दिन ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री तो न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को लगातार दूसरे दिन ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री तो न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को आसमान मुख्य तौर पर साफ रहेगा जबकि न्यूनतम व अधिकतम तापमान क्रमश: 17 और 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

आर्द्रता का स्तर 42 फीसदी से 96 फीसदी के बीच रहा।

पूर्वानुमान एजेंसियों ने बताया कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन ‘खराब’ श्रेणी में रही। उनके मुताबिक, आने वाले छह दिनों तक इसमें सुधार होने के कोई आसार नहीं हैं।

दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 237 था जबकि रविवार को यह इतने ही बजे 232 था। एक्यूआई उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 247, ग्रेटर नोएडा और नोएडा में 254 और हरियाणा के फरिदाबाद में 286 और गुरुग्राम में 232 रहा।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स