देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, रात का तापमान सामान्य से अधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सोमवार को सुधार देखा गया और यह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 25 नवंबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सोमवार को सुधार देखा गया और यह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 281 दर्ज किया गया, जबकि रविवार को शाम चार बजे यह 318 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51-100 को ‘‘संतोषजनक’’, 101-200 को ‘‘मध्यम’’, 201-300 को ‘‘खराब’’, 301-400 को ‘‘बहुत खराब’’, 401-450 को ‘‘गंभीर’’ तथा 450 से ऊपर को ‘‘बेहद गंभीर’’ माना जाता है।

बहरहाल, दिल्ली के 39 निगरानी केंद्रों में से 15 ने एक्यूआई को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया। शादीपुर में सबसे अधिक खराब एक्यूआई (353) रहा।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने सुबह या रात के समय मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है तथा अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

How And Where To Watch Ireland National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team 2nd ODI Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान दूसरे वनडे मुकाबले का लाइव लुत्फ

Ireland vs Afghanistan 2nd ODI Match Stats And Preview: पहले मैच के रद्द होने के बाद आज दूसरे वनडे में आमने-सामने होंगे आयरलैंड और अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

Ireland vs Afghanistan 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PM Modi-Benjamin Netanyahu Phone Call: पीएम मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई बातचीत, पश्चिम एशिया की स्थिति और द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा