देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार, बूंदाबांदी का पूर्वानुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह बादल छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, चार फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह बादल छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में एक मिमी बारिश हुई। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान के 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ लेकिन वह ‘खराब’ श्रेणी में रही। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को एक्यूआई 324 दर्ज किया गया था। वहीं, पड़ोसी शहर, फरीदाबाद में शुक्रवार को एक्यूआई 222, गाजियाबाद में 160, ग्रेटर नोएडा में 164, गुरुग्राम में 216 और नोएडा में 158 दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस महीने में पिछले 19 साल में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान था। इससे पहले, एक फरवरी 2003 को अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी