देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता सप्ताहांत तक ‘बहुत खराब’ होने का अंदेशा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि साल के इस समय के हिसाब से सामान्य से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता सप्ताहांत तक ‘बहुत खराब’ होने का अंदेशा

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि साल के इस समय के हिसाब से सामान्य से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में लगातार चौथे दिन वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गयी और मौसम पूर्वानुमान एजेंसियों ने कहा कि यह शनिवार तक ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में जा सकती है। 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 228 दर्ज किया गया।

शहर में 35 मौसम निगरानी केंद्रों में से कम से कम छह ने वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में दर्ज की।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली में पीएम2.5 प्रदूषण में परिवहन क्षेत्र की हिस्सेदारी 15 फीसदी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)


संबंधित खबरें

MI W vs DC W 2nd Match WPL 2025 Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

WPL 2025: RCB-W बनाम GG-W विमेंस प्रीमियर लीग का ओपनिंग मुकाबला बना ऐतिहासिक, पहले ही दिन टूट गए ये बड़े रिकॉर्ड

Slap Day 2025 Wishes: स्लैप डे के इन फनी हिंदी WhatsApp Messages, Shayaris और Facebook Greetings के जरिए मजाकिया अंदाज में दें शुभकामनाएं

15 February 2025 Rashifal: आज के दिन जन्मदिन मनाने वालों की राशि, शुभ रंग और अंक के साथ ही उपाय

\