देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हवाओं की मंद गति और उच्च आर्द्रता की वजह से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में एक बार फिर गिरावट आई है और यह ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई है।

नयी दिल्ली, 19 जनवरी हवाओं की मंद गति और उच्च आर्द्रता की वजह से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में एक बार फिर गिरावट आई है और यह ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई है।

भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 404 दर्ज किया गया जबकि गत सोमवार एवं रविवार को क्रमश: 372 और 347 एक्यूआई दर्ज किया गया था।

उससे पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार तीन दिनों तक ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई थी।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता 'अच्छी', 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'अत्यंत खराब' और 401 से 500 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि मौसमी परिस्थितियां- हवा की मंद गति और उच्च नमी- प्रदूषकों के छितराव के लिए प्रतिकूल बनी हुई हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हवा की औसत गति आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही जबकि दिन में नमी 100 प्रतिशत तक पहुंच गई।

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में इस महीने छह दिन ऐसे थे जब हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई है जबकि पिछले महीने ऐसे दिनों की संख्या चार थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू