जरुरी जानकारी | दिल्ली के 40 लाख बिजली उपभोक्ता चाहते हैं सब्सिडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के 57.60 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं में से 40 लाख से अधिक ने मंगलवार तक दिल्ली सरकार की मुफ्त बिजली योजना के तहत सब्सिडी के लिए आवेदन किया है। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी के 57.60 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं में से 40 लाख से अधिक ने मंगलवार तक दिल्ली सरकार की मुफ्त बिजली योजना के तहत सब्सिडी के लिए आवेदन किया है। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों के अनुसार, यदि इस योजना के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं होती, तो 47 लाख उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलती।

दिल्ली सरकार ने अपनी सब्सिडी योजना में सुधार करते हुए घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इस लाभ को प्राप्त करने को आवेदन करना अनिवार्य कर दिया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले घोषणा की थी कि अक्टूबर से बिजली सब्सिडी के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को ही सब्सिडी मिलेगी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार शाम तक 40,28,915 उपभोक्ताओं ने सब्सिडी के लिए आवेदन किया। इनमें बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड के 9.88 लाख उपभोक्ता, बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड के 18.28 लाख उपभोक्ता और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड के 11.28 लाख उपभोक्ता शामिल हैं।

नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत अन्य 13,882 उपभोक्ताओं ने भी सब्सिडी के लिए आवेदन किया है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘केवल वे उपभोक्ता जिन्होंने 15 नवंबर तक अपना आवेदन जमा किया है, उन्हें अक्टूबर के लिए सब्सिडी मिलेगी। 15 नवंबर के बाद जमा किए गए आवेदनों पर दिसंबर और उसके बाद के महीनों के लिए विचार किया जाएगा।’’ 15 नवंबर तक 37 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने सब्सिडी का विकल्प चुना था।

पहले सब्सिडी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर थी जिसे बाद में बढ़ाकर 15 नवंबर कर दिया गया था। 31 अक्टूबर तक 35 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने योजना के लिए आवेदन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड