देश की खबरें | दिल्ली: पुलिस के वाहन से ‘कूदने’ के कारण युवक की मौत, परिजन ने हिरासत में मौत का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम हिस्से के वसंत कुंज उत्तर क्षेत्र में पुलिस के चलते हुए वाहन से कथित तौर पर कूदने के कारण एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम हिस्से के वसंत कुंज उत्तर क्षेत्र में पुलिस के चलते हुए वाहन से कथित तौर पर कूदने के कारण एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने इन युवकों को हिरासत में लिया था।

पीड़ितों के परिजनों ने हिरासत में मौत का आरोप लगाते हुए समालखा-कापसहेड़ा मार्ग को पूरी तरह से बाधित कर दिया और पुलिस पर पथराव किया।

पुलिस के अनुसार, युवक की मौत के मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की न्यायिक जांच की जा रही है।

पुलिस की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, यह घटना वसंत कुंज उत्तर थाने के पास उस समय हुई जब मंगलवार को हथियार और वाहन चोरी के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को हवालात ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह और कांस्टेबल नितेश यहां मोटरसाइकिल पर सवार होकर नियमित गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियां देखी।

दक्षिण-पश्चिम के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुरेंद्र चौधरी ने बताया, ‘‘जब उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर पीछा करने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया।’’

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान विकास उर्फ ​​मजनू (28) और रवि साहनी उर्फ ​​रवि कालिया (19) के रूप में हुई है, दोनों दिल्ली के समालका निवासी हैं।

डीसीपी ने कहा, ‘‘विकास के पास से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया। जिस मोटरसाइकिल पर वे सवार थे वह चोरी की पाई गई, जिसका पालम गांव थाने में मामला दर्ज था । मोटरसाइकिल रवि चला रहा था।’’

पुलिस ने कापसहेड़ा थाने में मामला दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों की मेडिकल जांच करवाई और उन्हें सरकारी वाहन से वसंत कुंज नॉर्थ हवालात ले जाया गया।

इस बीच जब वाहन थाने के पास मोड़ा गया तो दोनों आरोपी भागने के प्रयास में धीमी गति से चल रही वैन से कूद गए।

पुलिस ने अपने बयान में बताया कि वाहन से कूदने के कारण दोनों घायल हो गए और आईजीआई अस्पताल ले जाने पर रवि साहनी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि मामूली रूप से घायल हुए विकास का इलाज किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त