देश की खबरें | दिल्ली: नवविवाहित पत्नी को घुमाने के लिए मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने 20-वर्षीय एक युवक को मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 मई दिल्ली पुलिस ने 20-वर्षीय एक युवक को मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, युवक ने कथित तौर पर यह चोरी नवविवाहित पत्नी को मोटरसाइकिल पर घुमाने के लिए की थी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बांठिया ने बताया कि आरोपी की पहचान गाजियाबाद के अमन कॉलोनी निवासी कमर आलम के रूप में हुई है, उसका पता लगाने के लिए पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी लगातार दोपहिया वाहन पर सैर कराने की जिद कर रही थी, इसलिए उसने मोटरसाइकिल चोरी करने का निर्णय लिया।

डीसीपी ने बताया, "आरोपी लोनी की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। पंद्रह मई को जब वह कश्मीरी गेट आईएसबीटी से लौट रहा था, तभी उसने सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन के पास कई मोटरसाइकिल खड़ी देखीं। उसके पास पहले से एक नकली चाबी थी, जिससे उसने एक मोटरसाइकिल चुरा ली।"

अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल के मालिक आजाद सिंह ने उसी दिन मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से अपनी मोटरसाइकिल के गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।

पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर सिविल लाइंस से लोनी तक 18 किलोमीटर के क्षेत्र में संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखी और 20 मई को आलम को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट भी बरामद कर ली है, जिसे आलम ने पहचान से बचने के लिए हटा दिया था।

उन्होंने बताया कि आलम पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वाहन को बेचने की भी कोशिश कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें