देश की खबरें | दिल्ली : बदरपुर में युवक को चाकू से गोदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पूर्व दिल्ली के बदरपुर इलाके में शुक्रवार को 18 वर्षीय एक युवक पर दो लोगों ने चाकू से कई बार हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो जून दक्षिण पूर्व दिल्ली के बदरपुर इलाके में शुक्रवार को 18 वर्षीय एक युवक पर दो लोगों ने चाकू से कई बार हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे की मंशा का अबतक खुलासा नहीं हुआ है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व)राजेश देव ने बताया कि शुक्रवार को अपराह्न करीब दो बजे बदरपुर पुलिस थाने के अंतर्गत मोहन बाबा नगर की गली संख्या-9 से चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि सुमित गौतम नाम युवक चाकू के कई वार से घायल अवस्था में पड़ा है।

पुलिस ने बताया कि एक आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू के तौर पर की गई है जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है।

उसने बताया कि पीड़ित का इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू