देश की खबरें | दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग ने समय पर कार्यालय नहीं आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग ने तय समय से देरी से कार्यालय आने वाले अपने अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। कुछ अधिकारियों ने कहा है कि सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में कोविड पाबंदियों के चलते वे देरी से काम पर पहुंच पा रहे थे।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग ने तय समय से देरी से कार्यालय आने वाले अपने अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। कुछ अधिकारियों ने कहा है कि सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में कोविड पाबंदियों के चलते वे देरी से काम पर पहुंच पा रहे थे।

पिछले महीने विभाग ने देरी से काम पर आने के लिए 49 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

विभाग ने एक ज्ञापन में कहा कि अधिकारियों द्वारा पेश की गई सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई है क्योंकि सरकार द्वारा सार्वजनिक परिवहन प्रणाली पर लागू पाबंदियों से हर व्यक्ति अवगत है।

इसमें कहा गया, '' ऐसे में अधिकारियों को तय समय पर कार्यालय पहुंचने के लिए जल्दी घर से निकलना चाहिए।''

विभाग ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वे काम पर आने के आधिकारिक समय का सख्ती से अनुपालन करें। साथ ही कहा कि किसी भी अधिकारी द्वारा बार-बार देरी से काम पर आने की सूरत में केंद्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियम के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने सहायक निदेशकों और कल्याण अधिकारियों समेत 33 अधिकारियों को ज्ञापन जारी किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी