देश की खबरें | दिल्ली : प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला 10 साल बाद गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के 10 साल बाद आखिरकार आरोपी 28 वर्षीय महिला को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला की पहचान शकुंतला के रूप में की गयी है, उसने 2011 में कमल सिंगला के साथ मिलकर 22 वर्षीय अपने पति रवि कुमार की हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि कमल सिंगला शकुंतला का प्रेमी था, लेकिन शकुंतला की इच्छा के विरुद्ध उसकी शादी रवि कुमार से कर दी गयी थी। पति की हत्या करने के बाद से वह कमल के साथ ही रह रही थी और दोनों ने 2017 में शादी भी कर ली थी।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई दिल्ली में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के 10 साल बाद आखिरकार आरोपी 28 वर्षीय महिला को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला की पहचान शकुंतला के रूप में की गयी है, उसने 2011 में कमल सिंगला के साथ मिलकर 22 वर्षीय अपने पति रवि कुमार की हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि कमल सिंगला शकुंतला का प्रेमी था, लेकिन शकुंतला की इच्छा के विरुद्ध उसकी शादी रवि कुमार से कर दी गयी थी। पति की हत्या करने के बाद से वह कमल के साथ ही रह रही थी और दोनों ने 2017 में शादी भी कर ली थी।

पुलिस के मुताबिक कमल को 2019 में गिरफ्तार कर लिया गया था और वह इस समय अलवर की एक जेल में बंद है। इस मामले में कमल के चालक गणेश को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन शकुंतला भागने में सफल रही थी और लगातार पुलिस को चकमा दे रही थी। पुलिस ने शकुंतला की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक शकुंतला ने पूछताछ में बताया कि उसने कमल के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने का षड़यंत्र रचा, क्योंकि उसकी इच्छा के विरूद्ध उसकी शादी की गयी थी।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि शकुंतला के अलवर में कहीं छिपे होने की सूचना मिलने पर उसे पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गयी।

आलोक कुमार ने कहा, ‘‘ पुलिस की टीम ने अलवर में लगभग 15 दिन बिताए और आखिरकार शनिवार को उसका पता लगाने और उसे पकड़ने में कामयाब रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट