देश की खबरें | दिल्ली की महिला ने पति पर प्रताड़ित करने और तीन तलाक देने का आरोप लगाया; प्राथमिकी दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के वसंत कुंज की रहने वाली 34-वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 27 मई दिल्ली के वसंत कुंज की रहने वाली 34-वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि वसंत कुंज (दक्षिण) पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
प्राथमिकी के अनुसार, ‘‘दंपति ने 12 अक्टूबर 2014 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति पहले भी कई मौकों पर उसके साथ हिंसक व्यवहार कर चुका है।’’
पुलिस ने बताया कि 26 मई को, पति कथित तौर पर दो अज्ञात महिलाओं के साथ उसके फ्लैट में घुस आया और उसे (महिला को) धमकाया।
प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि व्यक्ति ने एक महिला से कथित तौर पर संबंध होने की बात स्वीकार की और एक अन्य महिला के सामने उसने तीन बार ‘तलाक’ बोलकर उससे रिश्ते तोड़ने की घोषणा की।
इस घटना के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) (जान-बूझकर चोट पहुंचाना), 351(3) (आपराधिक धमकी) और मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम के प्रावधान के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)