दिल्ली को अगले दो महीने में 100 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन मिलेंगे : मुख्यमंत्री केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को अगले दो महीने में 100 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन मिलेंगे.

अरविंद केजरीवाल (Photo: ANI)

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को अगले दो महीने में 100 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन मिलेंगे. केजरीवाल ने मंगलवार को ऐसे 11 चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया और कहा कि इन चार्जिंग स्टेशनों पर बैटरी बदलने की सुविधा भी उपलब्ध होगी. उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले बैटरी बदलने के केंद्र और चार्जिंग स्टेशन अलग-अलग होते थे. लेकिन अब ये सुविधा एक ही जगह उपलब्ध होगी. इन 11 स्टेशनों पर चार्जिंग के 73 प्वाइंट हैं.

अगले दो महीने में दिल्ली को ऐसे 100 चार्जिंग स्टेशन मिलेंगे.’’ महत्वाकांक्षी दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति को अगस्त 2020 में लाया गया था. इसका लक्ष्य 2024 तक कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करना है. दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग के उपाध्यक्ष जैसमीन शाह को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘कैबिनेट ने उनकी नियुक्ति की है और सिर्फ कैबिनेट ही उनसे सवाल पूछ सकता है.’’ यह भी पढ़ें : यात्रियों को केदारनाथ ले जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 6 की मौत

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार के योजना विभाग ने शाह को आम आदमी पार्टी (आप) के ‘‘आधिकारिक प्रवक्ता’’ के तौर पर काम करते हुए ‘‘सरकारी पद का दुरुपयोग’’ करने के आरोप में सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया. भाजपा नेता एवं पश्चिमी दिल्ली के सांसद परवेश वर्मा की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई. आप ने इस नोटिस को ‘‘गुजरात में पार्टी के बढ़ते ग्राफ के चलते दिल्ली सरकार पर इसे एक और हमला करार दिया है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\