दिल्ली में मौसम की पहली घनी घुंध, चार वर्षों में सबसे लंबे समय तक बने रहने का अनुमान: सीएसई

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम की पहली घनी धुंध छा गयी है और इसके दो और दिनों तक रहने की आशंका है. विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (सीएसई) ने बुधवार को यह जानकारी दी. हालांकि, दिल्ली में मौसमी धुंध घनी है लेकिन अक्टूबर के मध्य से आठ नवंबर तक पराली जलाने से होने वाले धुएं का औसत दैनिक योगदान पिछले चार वर्षों में सबसे कम रहा है.

दिल्ली (Photo: ANI)

नयी दिल्ली, 11 नवंबर : दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम की पहली घनी धुंध छा गयी है और इसके दो और दिनों तक रहने की आशंका है. विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (सीएसई) ने बुधवार को यह जानकारी दी. हालांकि, दिल्ली में मौसमी धुंध घनी है लेकिन अक्टूबर के मध्य से आठ नवंबर तक पराली जलाने से होने वाले धुएं का औसत दैनिक योगदान पिछले चार वर्षों में सबसे कम रहा है. सीएसई में अनुसंधान की कार्यकारी निदेशक अनुमिता रॉय चौधरी ने कहा, ‘‘जाहिर तौर पर मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों (ठंडी और शांत हवाओं) के संयुक्त असर, पराली और पटाखे जलाने से मौसम की धुंध छा गयी है.’’

सीएसई ने बताया कि पिछले चार वर्षों की धुंध की पहली घटना की तुलना करने पर मौजूदा धुंध 2018 और 2020 की पहली धुंध की अवधि से मिलती है जो छह दिनों तक रही थी. अगर परिस्थितियों में सुधार नहीं होता है तो यह 2019 की धुंध से भी अधिक समय तक रह सकती है जो आठ दिनों तक रही थी. यह भी पढ़ें : Mumbai: चेंबूर में स्टॉकर ने 21 वर्षीया युवती की बेरहमी से की हत्या, हुआ गिरफ्तार

सीएसई ने कहा, ‘‘दिल्ली के औसतन दैनिक पीएम2.5 में अक्टूबर से आठ नवंबर के दौरान धुएं का योगदान पिछले चार वर्षों में सबसे कम रहा है. अभी तक यह प्रतिदिन औसतन 12 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि पिछले साल 17 फीसदी, 2019 में 14 फीसदी और 2018 में 16 प्रतिशत था.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 14: देश में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, चलेंगी लू, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें वेदर का ताज अपडेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट