देश की खबरें | दिल्ली हिंसा: पुलिस ने 410 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने बीते फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित 78 मामलों में 410 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।
नयी दिल्ली, छह जून दिल्ली पुलिस ने बीते फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित 78 मामलों में 410 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी को फैले सांप्रदायिक दंगे में 53 लोगों की मौत हुई जबकि करीब 200 लोग घायल हुए।
यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तर प्रदेश में 382 नए मरीज पाए गए, 11 की मौत: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
दंगों के बाद खूफिया विभाग के कर्मचारी अंकित शर्मा(26) का शव उसके घर के पास चांदबाग इलाके के एक नाले में मिला।
पुलिस ने अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता ताहिर हुसैन को गिरफ्तार किया था।
आरोपपत्र में पुलिस ने कहा है कि दंगों के पीछे एक गहरी साजिश थी और हुसैन के नेतृत्व में भीड़ ने शर्मा को मारा था।
इस हिंसा में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल भी झड़प के दौरान मारे गए। वह सहायक पुलिस आयुक्त के गोकुलपुरी कार्यालय से जुड़े हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)