देश की खबरें | बिजली के दामों में वृद्धि को लेकर भाजपा की दिल्ली इकाई ने आप सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में बिजली के दाम में वृद्धि को लेकर दिल्ली सचिवालय के निकट आप सरकार के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में बिजली के दाम में वृद्धि को लेकर दिल्ली सचिवालय के निकट आप सरकार के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए बिजली के प्रति यूनिट दाम को छेड़े बिना बिजली खरीद समायोजन शुल्क (पीपीएसी) बढ़ा दिया है।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली में पीपीएसी का प्रावधान लेकर आए थे।

उन्होंने कहा कि 2015 में पीपीएसी सिर्फ 1.7 प्रतिशत था और अब यह 46 प्रतिशत हो गया है।

बिजली खरीद लागत में होने वाले उतार-चढ़ाव के मद्देनजर बिजली कंपनियां पीपीएसी अधिभार लगाती हैं।

प्रदर्शनकारियों ने आईटीओ स्थित शहीदी पार्क से दिल्ली सचिवालय की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस अवरोधक पार करने की कोशिश कर रहे सचदेवा समेत कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।

इससे पहले, बिजली मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया था कि भाजपा बिजली दरों में बढ़ोतरी के बारे में अफवाह फैला रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल