देश की खबरें | दिल्ली: मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार, दो करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के रोहिणी इलाके से दो व्यक्तियों को मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों व्यक्तियों के पास से दो करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ भी बरामद किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन सितंबर दिल्ली के रोहिणी इलाके से दो व्यक्तियों को मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों व्यक्तियों के पास से दो करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ भी बरामद किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर मनीष (34) के रोहिणी इलाके में होने की गुप्त सूचना मिली थी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) विचित्रवीर ने बताया कि पुलिस दल ने एक कार रोक कर तलाशी ली जिसमें मनीष और उसका साथी टिंकू मौजूद था। उन्होंने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दोनों के पास से उच्च गुणवत्ता की 1.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपये कीमत बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि मनीष पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी का निवासी है और वह वर्ष 2014 में लाहौरी गेट के पास लूटपाट के एक मामले में पांच साल कैद की सजा काट चुका है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में रिहा होने के बाद वह जुए के अवैध धंधे में शामिल संलिप्त हो गया और नुकसान होने पर दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में मादक पदार्थ बेचने लगा।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दूसरा आरोपी 34 वर्षीय टिंकू शहादरा का निवासी है और मनीष का बचपन का दोस्त है। उन्होंने बताया कि टिंकू पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार हो चुका है।

पुलिस ने बताया कि टिंकू दिल्ली-एनसीआर में मादक पदार्थ की बिक्री में मनीष की मदद करता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड